आशा भोसले की याद में….. भोजपुरी गायिकी में उनका विस्तार

आधी सदी से अधिक समय तक हिंदी सिनेमा में पार्श्वगायन के क्षेत्र में आशा भोसले एक ऐसा नाम है जिसके बिना हिंदी सिनेमा संगीत का इतिहास अधूरा है। लेकिन आशा ताई के विराट व्यक्तित्व का रोचक पहलू यह है कि उन्होंने भोजपुरी फिल्मी संगीत को भी अपनी जादुई आवाज से एक बड़ा विस्तार दिया।

